Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
मलाला यूसुफज़ई दुनिया की सबसे कम उम्र की
नोबेल पुरस्कार विजेता है,और शिक्षा के अधिकार की वैश्विक प्रतीक मानी जाती हैं। मलाला
यूसुफज़ई का जन्म 12 जुलाई साल 1997 को पाकिस्तान के स्वात घाटी के मिंगोरा शहर
में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने अपने पिता ज़ियाउद्दीन यूसुफज़ई से शिक्षा का
महत्व सीखा है। जब तालिबान ने उनके क्षेत्र में लड़कियों के स्कूल जाने पर
प्रतिबंध लगाया था, तब मलाला ने खुलकर इसका विरोध किया और शिक्षा
के लिए अपनी आवाज़ उठाई थी। मात्र 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने BBC उर्दू
ब्लॉग पर “गुल मकई” नाम से लिखना
शुरू किया था, जिसमें उन्होंने तालिबान के अत्याचारों और
लड़कियों की शिक्षा पर हो रहे प्रतिबंधों के खिलाफ लिखा है।
मुख्य बिंदु: 9 अक्टूबर साल 2012 को स्कूल बस में जाते समय तालिबान के हमले में मलाला को सिर में गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें ब्रिटेन में इलाज के लिए ले जाया गया था , जहाँ उनका अच्छा उपचार हुआ और वे स्वस्थ हुईं। इस घटना के बाद मलाला की आवाज़ और बुलंद हुई, और उन्होंने विश्व स्तर पर लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए अभियान शुरू किया था। उन्होंने ‘Malala Fund’ नामक संस्था की स्थापना की, जिसका उद्देश्य है कि हर लड़की को शिक्षा पाने का समान अवसर मिले।
ध्यान रहे: तालिबान का मतलब इस्लाम नहीं है क्यूँ की इस्लाम में
लड़कियों और महिलाओं को सामान अधिकार प्राप्त हैं, इस्लाम में लड़कियों की शिक्षा पर
किसी भी प्रकार से पाबन्दी नहीं है, तालिबान और उनके जैसे कट्टर पंथी संघटन अपनी
धह्शत बनाने के लिए इस तरह की दहशत फैलाते हैं।
साल 2013 में संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने
ऐतिहासिक भाषण में मलाला ने कहा था की “एक बच्चा, एक
शिक्षक, एक किताब और एक कलम दुनिया बदल सकते हैं।” यह
वाक्य आज पूरी दुनिया में शिक्षा की शक्ति का प्रतीक बन चुका है। साल 2014 में
मात्र 17 वर्ष की आयु में मलाला को भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ
संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड
यूनिवर्सिटी से “Philosophy, Politics and Economics (PPE)” विषय
में स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की है।
आज के समय मलाला दुनिया भर की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जाती हैं। वे “Malala Fund” के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा, समानता और स्वतंत्रता के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया में शांति, शिक्षा और साहस की मिसाल बनी हुई हैं। dailyiqdose.in की इस पोस्ट में दिए गए 20 MCQs मलाला के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और उनके प्रेरणादायक विचारों पर आधारित हैं, जो विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
