Mother Teresa के जीवन, सेवा और योगदान पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQs – Quiz के साथ सीखें करुणा का अर्थ

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score


Mother Teresa, जिन्हें विष भर में “Saint Teresa of Calcutta” के नाम से भी जाना जाता है, वह मानवता की सच्ची प्रतीक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका जन्म 26 अगस्त साल 1910 को स्कोप्जे (वर्तमान उत्तर मैसिडोनिया) में हुआ था और उनका वास्तविक नाम “एग्नेस गोंझा बोज़ाजियू (Agnes Gonxha Bojaxhiu) था।

  • मुख्य बिंदु: साल 1928 में उन्होंने धार्मिक जीवन अपनाया और आयरलैंड जाकर “Sisters of Loreto” में शामिल हो गईं। साल 1929 में वे भारत आईं और कोलकाता में शिक्षिका के रूप में कार्य करने लगीं। भारत खास तौर पर कोलकाता के गरीबों की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने साल 1948 में भारत की नागरिकता ली और 1950 में Missionaries of Charity  नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था का उद्देश्य था  “गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करना, जिनकी कोई सुनने वाला नहीं, वो हर ज़रूरतमंद और बे सहारा इन्सान तक पहोंच कर उसकी सेवा करना चाहती थीं।

Mother Teresa जी का मानना था कि अगर तुम सौ लोगों को भोजन नहीं करा सकते, तो कम से कम एक को तो करा सकते हो, किसी एक से तो शुरुआत होनी चाहिए।उनके इस संदेश ने दुनिया भर में करुणा और सेवा की भावना को जगाया। साल 1979 में उन्हें Nobel Peace Prize  से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार ने भारत रत्न साल (1980)  से भी सम्मानित किया है। उनके कार्यों को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सराहा गया है।

Mother Teresa जी  को साल 1997 में ईश्वर के चरणों में विश्राम मिला। उनके निधन के बाद उनकी संस्था “Missionaries of Charity” का संचालन “सिस्टर निर्मला जोशी” जी ने किया। 2016 में पोप फ्रांसिस ने उन्हें संत (Saint)  घोषित किया था। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सेवा और दया किसी धर्म, जाति या भाषा की मोहताज नहीं होती, हर इंसान को दुसरे इंसान की सेवा करनी चाहिए बिना उसका धर्म, जाती, भाषा, और रंग भेद को देखे।

dailyiqdose.in की यह Quiz Mother Teresa जी  के जीवन, जन्मस्थान, पुरस्कारों, धार्मिक योगदान और Missionaries of Charity के कार्यों पर आधारित है। हम आशा करते हैं की इन 20 प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थी और ज्ञान प्रेमी न केवल उनके जीवन के बारे में जानेंगे, बल्कि उनके आदर्शों को भी समझ सकेंगे। अगर आप समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और करुणा में विश्वास रखते हैं, तो यह Quiz आपके लिए प्रेरणादायक साबित होगा। Mother Teresa जी का जीवन हम सबको यह सिखाता है कि सच्ची महानता सेवा में है, सत्ता में नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने