Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
Nikola Tesla
का नाम विज्ञान और तकनीक के इतिहास में
हमेशा याद रखा जाएगा। क्यूंकि वह एक महान आविष्कारक, इंजीनियर और दूरदर्शी वैज्ञानिक थे, जिन्होंने आधुनिक विद्युत और ऊर्जा प्रणालियों में क्रांति ला दी थी।
Tesla का जन्म 10 जुलाई साल 1856 को
क्रोएशिया के स्मिलजान में हुआ था। उनकी शिक्षा और रुचि विज्ञान और गणित में बचपन
से ही प्रकट हो गई थी।
मुख्य बिंदु: Tesla को विशेष रूप से "AC (Alternating Current)" प्रणाली के विकास के लिए जाना जाता है।
उन्होंने विद्युत ऊर्जा के प्रभावी वितरण के लिए कई आविष्कार किए हैं, जिनमें से Polyphase AC System, Tesla Coil और वायरलेस ट्रांसमिशन इत्यादि शामिल
हैं। उनकी खोजों ने विद्युत इंजीनियरिंग को नए आयाम दिए और Thomas Edison द्वारा विकसित DC (Direct Current) प्रणाली के साथ प्रतिस्पर्धा की है। Tesla ने अपनी प्रयोगशालाओं में कई प्रयोग
किए और कई पेटेंट लिए हैं,
जो आज भी विज्ञान और तकनीक के छात्रों
और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
Tesla के आविष्कार केवल विद्युत तक सीमित
नहीं रहे हैं। उन्होंने रेडियो, वायरलेस
शक्ति और उच्च वोल्टेज उपकरण जैसे क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी
दूरदर्शिता और नवाचार ने आधुनिक जीवन शैली को प्रभावित किया है, Tesla ने न्यूयॉर्क में अपनी प्रयोगशालाओं के
माध्यम से कई तकनीकी परीक्षण किए और Wardenclyffe Tower जैसी परियोजनाओं के द्वारा वायरलेस शक्ति वितरण
पर काम किया है।
dailyiqdose.in की यह 20 MCQs का सेट Nikola
Tesla के जीवन, जन्मस्थान, आविष्कार, प्रयोगशाला, पेटेंट, AC प्रणाली और उनके अन्य वैज्ञानिक योगदान पर आधारित है। इस क्विज़ के
माध्यम से छात्र और विज्ञान के शौक़ीन Tesla के विज्ञान में योगदान और उनके अद्भुत आविष्कारों को समझ सकते हैं। MCQs के हर सवाल का उत्तर सत्यापित तथ्यों
पर आधारित है, जिससे पाठक ज्ञान में वृद्धि और
परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं।
हमें Nikola Tesla की कहानी यह दिखाती है कि नवाचार, विज्ञान और धैर्य से किसी भी समस्या का समाधान संभव है। उनकी खोजें और आविष्कार आज भी ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत हैं। इस क्विज़ को हल करने से पाठक Tesla के आविष्कारों के महत्व और उनके योगदान को बेहतर समझ पाएंगे।
