Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
यह तो पूरी दुनिया जानती है की स्वामी
विवेकानंद जी भारत के महान संत, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, जिनका
जीवन और विचार आज भी विश्वभर में लोगों को आत्मबल, सत्य और सेवा की
राह दिखाते हैं।
मुख्य बिंदु: स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12
जनवरी साल 1863 को कोलकाता में हुआ था, और उनका
वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उन्होंने अपने गुरु जिनका नाम “श्री रामकृष्ण
परमहंस” है से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर विश्व स्तर पर भारतीय
दर्शन, वेदांत और योग का प्रचार किया था। उन्होंने साल 1893 में शिकागो में
हुए विश्व धर्म महासभा में जो भाषण दिया था, वह आज के समय
में भी प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। “Brothers and Sisters of America” से
आरंभ हुआ वह भाषण आज भी मानवता, सहिष्णुता और एकता का संदेश देता है।
स्वामी विवेकानंद जी ने साल 1897 में रामकृष्ण
मिशन की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा
और मानवीय विकास जैसे कार्यों को करना था। उनका प्रसिद्ध सूत्र “उठो, जागो
और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज
भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक बना हुआ है।
वे मानते थे कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” और
भारतीय युवाओं में आत्मविश्वास और साहस का संचार ही राष्ट्र के उत्थान की कुंजी
है।
उनके विचार “अद्वैत वेदांत” पर आधारित थे, जो
यह सिखाता है कि ईश्वर और जीव अलग नहीं हैं। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति
को आधुनिक विज्ञान और समाज के साथ जोड़ने का प्रयास किया और विश्व को बताया कि
भारत ज्ञान, आध्यात्मिकता और मानवता का भी केंद्र है। स्वामी
विवेकानंद जी की मृत्यु 4 जुलाई साल 1902 को बेलूर मठ में हुई, परंतु
उनका संदेश अमर है। भारत में हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National
Youth Day) के रूप में उनकी जयंती मनाई जाती है,।
dailyiqdose.in की इस क्विज़ में हम आपके लिए लाए हैं स्वामी विवेकानंद पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs), जो उनके जीवन, शिक्षा, विचारधारा और योगदान से संबंधित हैं। यह प्रश्नोत्तरी न केवल छात्रों के लिए उपयोगी है बल्कि उन सभी के लिए प्रेरक है जो भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और स्वदेशी विचारों को समझना चाहते हैं, यह प्रश्नोत्तरी आपको उनके जीवन और आदर्शों को गहराई से समझने का अवसर देगी। इन 20 प्रश्नों में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म, शिक्षा, भाषण, संगठन, विचार और योगदान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या भारतीय महान व्यक्तित्वों को समझना चाहते हैं, तो यह MCQ Quiz आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
