Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जैसा की हम सब जानते हैं, डॉ. भीमराव अंबेडकर
भारत के महान न्यायविद, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे।
उनका जीवन दलितों और सामाजिक पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष और प्रेरणा
का प्रतीक माना जाता है।
मुख्य बिंदु: डॉ. बी.आर. आंबेडकर जी का जन्म 14
अप्रैल साल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने बहोत ही कठिन
परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और विदेश में जाकर “कोलंबिया यूनिवर्सिटी” तथा
“लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स” से उच्च शिक्षा हासिल की थी। उनके शिक्षाविद् और
दार्शनिक दृष्टिकोण ने उन्हें सामाजिक न्याय और समानता का महान प्रेरक बना दिया।
डॉ. आंबेडकर जी भारतीय संविधान के प्रमुख
निर्माता हैं और उन्हें इसकी संरचना और कार्यान्वयन के लिए विशेष सम्मान प्राप्त
है। वे समानता, स्वतंत्रता और न्याय के प्रतीक थे, जिन्होंने
जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया था। उन्होंने
दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और अवसरों की वकालत की, और
अपने संघर्ष के माध्यम से उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाए, हालाँकि उनका ये
संघर्ष इतना आसन नहीं था, समानता के अधिकार के लिए उन्हें कई तरह की परेशानियों का
सामना करना पड़ा था।
धर्म परिवर्तन: डॉ. आंबेडकर जी ने साल 1956 में
हिन्दू धर्म का त्याग किया और बौद्ध धर्म अपनाया और अपने अनुयायियों के साथ
सामाजिक सुधार के लिए कई सरे प्रयास किए। उनके द्वारा स्थापित “बहुजन समाज और अन्य
सामाजिक संगठन” आज भी उनके विचारों और आदर्शों का प्रसार करते हैं, । उनका
उद्देश्य था एक ऐसा भारत बनाना जहाँ हर नागरिक को “समानता, न्याय
और स्वतंत्रता” प्राप्त हो, कोई नस्ली भेद, जात पात, नीच उनंच न रहे।
इन्ही सब घटनाओ पर नज़र डालें तो डॉ. बी.आर.
आंबेडकर जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा, साहस
और संघर्ष के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। उनकी प्रेरणा आज भी
युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक है।
dailyiqdose.in की इस Quiz के माध्यम से आप डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों, भाषणों और उनके द्वारा चलाए गए आंदोलनों के बारे में भी सीखेंगे। यह क्विज़ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामान्य ज्ञान (GK) के लिए अत्यंत लाभदायक है। यह MCQ Quiz न केवल छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी है, बल्कि उन सभी के लिए भी प्रेरक है जो सामाजिक न्याय, भारतीय संविधान और दलित अधिकारों में रुचि रखते हैं। इन 20 प्रश्नों के माध्यम से आप डॉ. बी.आर. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को गहराई से समझ सकते हैं।
