फ़िल्मी सितारे धर्मेन्द्र जी पर MCQ Quiz in Hindi | बॉलीवुड के ही-मैन के बारे में रोचक तथ्य और सामान्य ज्ञान

bollywoood dharmendra hero

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

भारतीय फ़िल्मी सितारे धर्मेन्द्र सिंह देओल, जिन्हें बॉलीवुड में ही-मैन ऑफ बॉलीवुडके नाम से जाना जाता है, भारतीय सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। धर्मेन्द्र जी उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। धर्मेन्द्र ने भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अभिनय क्षमता, रोमांस और एक्शन दोनों में ही शानदार प्रदर्शन के कारण खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

मुख्य बिंदु: धर्मेन्द्र की फिल्में जैसे की...

  • शोले,
  • चुपके चुपके,
  • फूल और पत्थर,

  • आया सावन झूम के और 
  • यमला पगला दीवाना उनके बहुमुखी अभिनय का प्रमाण हैं। विशेष रूप से फिल्म शोलेमें उन्होंने वीरू का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में अमर है, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र की जोड़ी को लोग जय और वीरू की दोस्ती से याद करते हैं। उनके साथ अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसी अदाकाराओं ने भी काम किया। धर्मेन्द्र की रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में उनके करियर में एक अलग ही पहचान रखती हैं।

धर्मेन्द्र का निजी जीवन भी काफी चर्चित रहा है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थी और बाद में उन्होंने हेमा मालिनी से विवाह किया था। उनके दो पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। धर्मेन्द्र की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद भी चुने गए थे।

धर्मेन्द्र को उनके लंबे और सफल करियर के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें प्रमुख पुरुष्कार इस प्रकार हैं पद्म भूषण (2012), जो भारत सरकार की तीसरी सबसे बड़ी नागरिक सम्मान है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने योगदान से पीढ़ियों के दर्शकों को प्रेरित किया है। उनके अभिनय की विविधता चाहे वह एक्शन हो, रोमांस हो या कॉमेडी  उन्हें हर दर्शक वर्ग में प्रिय बनाती है।

dailyiqdose.in की यह पोस्ट विशेष रूप से उन छात्रों और फिल्म प्रेमियों के लिए तैयार की गई है जो धर्मेन्द्र जी के बारे में MCQ क्विज़ के माध्यम से सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं। यहां आपको धर्मेन्द्र के जीवन, फिल्मों, पुरस्कारों, परिवार और राजनीति से जुड़े 20 सटीक प्रश्न और उनके उत्तर मिलेंगे। ये क्विज़ न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, UPSC, Railway, Banking) के लिए उपयोगी हैं, बल्कि बॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी मनोरंजक और ज्ञानवर्धक साबित होंगे।

इस MCQ क्विज़ के माध्यम से आप सीखेंगे:

  • धर्मेन्द्र के जन्म और प्रारंभिक जीवन के तथ्य
  • उनके प्रमुख और लोकप्रिय फिल्मों के नाम
  • परिवार और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजनीति और पुरस्कारों में उनका योगदान
  • बॉलीवुड में उनके अद्भुत अभिनय के गुण

इस प्रकार, धर्मेन्द्र जी पर आधारित यह क्विज़ आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करने और बॉलीवुड सिनेमा के इतिहास को जानने का एक उत्तम साधन है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने