Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जैसा की हम सभी जानते हैं की विश्व के
प्रमुख शहर, बंदरगाह और नहरें मानव सभ्यता, व्यापार और संस्कृति के विकास में
अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विषय भूगोल और सामान्य ज्ञान (GK) दोनों के लिए उपयोगी साबित होता है।
विश्व की लगभग सभी नहरें वैश्विक व्यापार की जीवनरेखा मानी जाती हैं। उदाहरण के तौर पर आप देख सकते हैं मिस्र की सुएज़ नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ती है, जिससे एशिया और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार आसन होता है। वहीं दूसरी ओर, पनामा नहर अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ती है, जिससे दक्षिण अमेरिका के चारों ओर लंबी यात्रा से बचा जा सकता है। इसी प्रकार जर्मनी की ‘Kiel Canal’ और ग्रीस की ‘Corinth Canal’ भी यूरोप में व्यापर के लिए महत्वपूर्ण मार्ग मानी जाती हैं।
अगर हम शहरों की बात करें तो टोक्यो, लंदन, इस्तांबुल, वेनेस, लॉस एंजिल्स और शंघाई जैसे शहर न केवल अपनी सुंदरता और इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार, परिवहन और सांस्कृतिक केंद्र भी हैं।
“Rotterdam Port” (नीदरलैंड) जो की यूरोप का सबसे व्यस्त
बंदरगाह है, जबकि “Singapore Port” एशिया में प्रमुख व्यापारिक केंद्र के
रूप में जाना जाता है। वहीँ “Venice” को
उसकी नहरों के कारण “City
of Canals” कहा
जाता है और यह विश्व पर्यटन का प्रमुख आकर्षण केंद्र भी है।
आज की इस पोस्ट में दिए गए प्रश्नों के
माध्यम से आप जानेंगे कि...
- “City of Canals” किसे कहा जाता है?
- “सुएज़ नहर” और “पनामा नहर” किन जल निकायों को जोड़ती हैं?
- “Kiel Canal” और “Rotterdam Port” किस देश में स्थित हैं? और
- “Gateway of India” कहाँ पर है?।
इसके साथ-साथ विश्व के प्रमुख बंदरगाह
जैसे की...
- सिंगापुर,
- मार्से, बोस्टन,
- अलेक्ज़ेंड्रिया,
- हैम्बर्ग,
- केप टाउन आदि के बारे में जानकारी भी दी गई है।
dailyiqdose.in के इस पेज में विश्व के प्रमुख बंदरगाहों, प्रसिद्ध नहरों और ऐतिहासिक शहरों से संबंधित 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, State PCS, NDA, CDS, NET, और अन्य GK टेस्ट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत सहायक सिद्ध साबित होंगे।
इस सेट के सभी प्रश्न सावधानीपूर्वक
तैयार किए गए हैं ताकि विद्यार्थी विश्व के भूगोल से संबंधित ज्ञान को बेहतर तरीके
से समझ सकें। हर प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
यदि आप विश्व भूगोल, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, या सामान्य ज्ञान की तैयारी कर रहे हैं, तो यह क्विज़ आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यहाँ प्रस्तुत जानकारी आपकी परीक्षा तैयारी को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आपको याद रखने में भी आसानी होगी। इस क्विज़ के माध्यम से आप न केवल तथ्यों को सीखेंगे बल्कि यह भी समझ पाएंगे कि विश्व के विभिन्न शहर और बंदरगाह मानव इतिहास और वैश्विक अर्थव्यवस्था में कैसे महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
