Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
विश्व के इतिहास में “पहले व्यक्ति” और “प्रमुख घटनाएँ” जो की मानव सभ्यता की प्रगति के मील के पत्थर
हैं। इन घटनाओं और वेयक्तियों ने न केवल विज्ञान, तकनीक, राजनीति और समाज को बदला, बल्कि मानवता के नए युग की शुरुआत भी की
है। जब यूरी गागरिन ने साल 1961 में अंतरिक्ष में जाकर मानव इतिहास में पहली बार
पृथ्वी से बाहर कदम रखा, तब से लेकर नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साल
1969 में चाँद पर पहुँचने तक की यात्रा ने मानव बुद्धिमत्ता की सीमाओं को परिभाषित
किया है। जोहान गुटेनबर्ग द्वारा छपाई मशीन के आविष्कार ने ज्ञान के प्रसार को गति
दी और आधुनिक शिक्षा की नींव रखी है।
विश्व के पहले उपग्रह “स्पुतनिक-1” ने अंतरिक्ष युग की शुरुआत की थी, जबकि ENIAC जैसे पहले कंप्यूटर ने डिजिटल क्रांति का रास्ता खोल दिया था। नोबेल पुरस्कारों की स्थापना से लेकर विश्व के पहले परमाणु बम विस्फोट तक, हर घटना ने हमारे विज्ञान, समाज और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति को नया आकार दिया है।
महिलाओं का योगदान:
- पहली महिला प्रधानमंत्री सिरीमावो
बंडारनायके,
- पहली महिला अंतरिक्ष यात्री वलेन्टिना तेरेश्कोवा, और
- दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली मैरी क्यूरी जैसी हस्तियाँ इतिहास की प्रेरणादायक प्रतीक मानी जाती हैं।
इन सब के अतिरिक्त, पहली औद्योगिक क्रांति ने उत्पादन प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन किए थे और आधुनिक औद्योगिक समाज की नींव रखी थी। राइट ब्रदर्स द्वारा संचालित पहली हवाई उड़ान ने परिवहन के क्षेत्र में अद्भुत क्रांति लाई थी। साल 1971 में भेजा गया पहला ईमेल और साल 1990 के दशक में विकसित पहला वेब ब्राउज़र “WorldWideWeb” ने सूचना युग का द्वार खोला दिया था।
dailyiqdose.in की यह पोस्ट उन सभी छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों और सामान्य ज्ञान (GK) के प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को समझना चाहते हैं। यहाँ दिए गए 20 MCQs UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न विश्व के पहले व्यक्ति और प्रमुख घटनाओं से जुड़ा है, जिससे आपका सामान्य ज्ञान सुदृढ़ होगा और परीक्षा में सफलता के अवसर बढ़ेंगे।
