Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जैसे की हम सब जानते हैं की विश्व की प्रमुख भाषाएँ और धर्म मानव
सभ्यता की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक हैं। आज की वैश्विक दुनिया
में यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि कौन-सी भाषाएँ सबसे अधिक बोली जाती हैं और
क्यूँ? इसी प्रकार कौन-से धर्म विश्व के प्रमुख अनुयायियों को जोड़ते हैं।
देखा जाए तो विश्व की भाषाओं में
मंदारिन चीनी, अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश और अरबी शीर्ष पर हैं। इन भाषाओं के माध्यम से न केवल संवाद
स्थापित होता है, बल्कि ये उन देशों की सांस्कृतिक पहचान
और उनके इतिहास को भी दर्शाती हैं। उदाहरण के लिए, लैटिन से कई यूरोपीय भाषाओं का जन्म हुआ, इसी प्रकार संस्कृत , हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की जननी
मानी जाती है।
धर्म की दृष्टि से देखें तो, ईसाई धर्म विश्व का सबसे बड़ा धर्म है जिसके अनुयायी लगभग एक-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व रहे हैं। इसके बाद दुसरे स्थान पर इस्लाम धर्म है जिसे मानने वालों को मुस्लिम कहा जाता है, इन के बाद देखे तो सनातन धर्म (हिंदू धर्म), बौद्ध धर्म और सिख धर्म जैसे प्राचीन और नवीनतम व प्रमुख धर्म आते हैं। प्रत्येक धर्म का अपना धार्मिक ग्रंथ, पूजा पद्धति और आध्यात्मिक दर्शन होता है।जैसे की...
- बाइबिल (ईसाई धर्म),
- कुरान (इस्लाम),
- वेद (हिंदू धर्म),
- त्रिपिटक (बौद्ध धर्म) और
- गुरु ग्रंथ साहिब (सिख धर्म)।
इसके अतिरिक्त, जापान का शिंतो धर्म और चीन का ताओवाद
अपने-अपने देशों की सांस्कृतिक नींव और पहचान माने जाते हैं।
इन सभी धर्मों और भाषाओं की समझ से न केवल सामाजिक सौहार्द बढ़ता है, बल्कि मानवता के साझा मूल्यों प्रेम, करुणा, और शांति को भी ताकत मिलती है। अगर सही तौर पर देखें तो आज की वैश्वीकरण की दुनिया में बहुभाषिकता और बहुधर्मीय दृष्टिकोण मानवता को जोड़ने का एक माध्यम बन चुके हैं। यह लेख और इसके साथ जुड़े MCQ प्रश्न छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा देने वालों और सामान्य ज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
यहाँ दिए गए प्रश्न UPSC, SSC, State PSC, और अन्य GK आधारित परीक्षाओं की तैयारी के लिए
अत्यंत सहायक हैं, साथ ही सामान्य ज्ञान (GK) में रूचि रखने वालों के लिए भी
अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।
dailyiqdose.in की इस पोस्ट में विश्व
की प्रमुख भाषाओं, धर्मों, उनके उद्गम स्थलों, प्रमुख
ग्रंथों और अनुयायियों की संख्या पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं, जिससे आप अपने ज्ञान को परख सकें और
प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।
