यूनानी और रोमन सभ्यता पर 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नोत्तरी | Ancient Greek and Roman Civilization MCQs in Hindi

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

1. यूनानी सभ्यता

परिचय:

यूनानी सभ्यता (Greek Civilization) जो की मानव इतिहास की सबसे प्रभावशाली सभ्यताओं में से एक है। यह सभ्यता 800 ईसा पूर्व से 146 ईसा पूर्व के बीच ग्रीस के नगर-राज्यों में विकसित हुई थी। विज्ञान, गणित, दर्शन, कला, साहित्य और लोकतंत्र की नींव यूनान में पड़ी थी। यहीं से सुकरात, प्लेटो, अरस्तू जैसे महान दार्शनिकों ने पूरी दुनिया के बौद्धिक विकास को दिशा दी।

 

1. नगर-राज्यों का विकास:

यूनान छोटे-छोटे नगर-राज्यों (City-States) में विभाजित था।

प्रमुख नगर-राज्य: एथेंस, स्पार्टा, कोरिंथ, थीब्स थे।

प्रत्येक नगर-राज्य का अपना शासन और सेना हुआ करती थी।

 

2. लोकतंत्र का जन्मस्थान:

एथेंस दुनिया का पहला लोकतांत्रिक नगर-राज्य था।

नागरिक राजनीति में भाग लेते थे और कानून बनाने में भी योगदान देते थे।

 

3. दर्शन और विज्ञान:

सुकरात, प्लेटो और अरस्तू ने दर्शन को नई दिशा दी, जिनके विचार आज भी मानव सभ्यता के लिए बहोत ही महत्वपुर्ण माने जाते हैं।

पाइथागोरस, यूक्लिड, आर्किमिडीज जैसे वैज्ञानिकों ने गणित और भौतिकी में योगदान दिया है।

 

4. कला, साहित्य और नाटक

पुरे विश्व में यूनानी मूर्तिकला और वास्तुकला विश्वप्रसिद्ध है।

यहाँ तक की ओलंपिक खेलों की शुरुआत यूनान में हुई।

प्रसिद्ध साहित्यकार: होमर (इलियड, ओडिसी) यही से हैं।

 

5. युद्ध और विस्तार:

सबसे ज्यादा स्पार्टा अपनी सैन्य शक्ति के लिए प्रसिद्ध था।

सिकंदर महान (Alexander the Great) ने यूनानी संस्कृति को विश्वभर में फैलाया था।

 

निष्कर्ष:

यूनानी सभ्यता ने विज्ञान, दर्शन और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। यह सभ्यता आज की आधुनिक दुनिया के बौद्धिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक ढांचे को प्रभावित करती है।

2. रोमन सभ्यता

परिचय:

रोमन सभ्यता (Roman Civilization) विश्व इतिहास की सबसे शक्तिशाली और संगठित सभ्यताओं में से एक थी। रोम की स्थापना लगभग 753 ईसा पूर्व में मानी जाती है। रोम ने कानून, प्रशासन, सेना, इंजीनियरिंग और वास्तुकला के माध्यम से विशाल साम्राज्य का निर्माण किया है, जो यूरोप, एशिया और अफ्रीका तक फैला हुआ था।

 

1. शासन व्यवस्था:

रोमन शासन तीन चरणों में विकसित हुआ:

 

  1. राजतंत्र

  2. गणतंत्र (Republic)

  3. सम्राज्य (Empire)

सीनेटरों की परिषद और कानूनी प्रणाली अत्यंत उन्नत थी।

 

2. रोमन साम्राज्य का विस्तार:

जूलियस सीज़र, ऑगस्टस और ट्रोजन जैसे सम्राटों ने विशाल साम्राज्य स्थापित किया था।

रोमन सेना अनुशासन, रणनीति और तकनीक के लिए बहोत प्रसिद्ध थी।

 

3. कानून और प्रशासन:

उस समय रोमन कानून (Roman Law) आधुनिक न्याय प्रणाली की नींव माना जाता है।

नागरिक अधिकार, संपत्ति कानून और अदालत प्रणाली अत्यंत विकसित थी।

 

4. इंजीनियरिंग और वास्तुकला:

रोमन लोग उत्कृष्ट इंजीनियर थे।

रोम के प्रसिद्ध निर्माण इस प्रकार हैं:

·         कोलोसियम

·         पैंथियॉन

·         जलसेतु (Aqueducts)

सड़कों और पुलों का विशाल नेटवर्क रोमन साम्राज्य को पूरी तरह से जोड़ता था।

 

5. संस्कृति और समाज:

लैटिन भाषा साहित्य और शिक्षा का आधार थी, ज्ञान का श्रोत थी।

थिएटर, कला, मूर्तिकला और खेल आयोजनों का व्यापक विकास हुआ था।

रोमन परिवार, परंपराएँ और त्योहार सामाजिक जीवन का केंद्र माने जाते थे।

6. पतन

आंतरिक संघर्ष, आर्थिक संकट, बाहरी आक्रमण और भ्रष्टाचार के कारण 476 ईस्वी में पश्चिमी रोमन साम्राज्य का पतन हो गया।

 

निष्कर्ष:

रोमन सभ्यता ने कानून, प्रशासन, इंजीनियरिंग और शासन की जो विरासत छोड़ी, वह आज भी आधुनिक दुनिया को प्रभावित कर रही है। यह सभ्यता मानव इतिहास के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने