Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
1.प्राचीन चीनी सभ्यता
परिचय:
प्राचीन चीनी सभ्यता (Ancient Chinese
Civilization) यह विश्व
की सबसे लंबे समय तक टिकने वाली और विकसित सभ्यताओं में से एक है। यह सभ्यता पीली
नदी (Huang He) के किनारे विकसित हुई थी और हजारों
वर्षों तक चीन के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक ढांचे को आकार
देती रही थी। कागज, बारूद, दिशा-सूचक
यंत्र और रेशम जैसी खोजों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।
1. भौगोलिक आधार:
इस सभ्यता का विकास पीली नदी (Yellow River) घाटी में हुआ था।
नदी की बाढ़ भूमि को उपजाऊ बनाती थी, जिससे कृषि का विस्तार हुआ था।
2. राजवंशीय शासन:
न की संस्कृति विभिन्न राजवंशों के
शासन में विकसित हुई:
शिया राजवंश
शांग राजवंश
झोउ राजवंश
किन राजवंश (पहला एकीकृत
साम्राज्य)
हान राजवंश (स्वर्ण युग)
3. महान दीवार का
निर्माण:
विदेशी आक्रमणों से रक्षा के लिए चीन
की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण किया गया था।
यह विश्व के सबसे सभी बड़े
मानव-निर्मित निर्माणों में से एक है।
4. इस के प्रमुख आविष्कार:
- कागज
- बारूद
- दिशा सूचक यंत्र (Compass)
- मुद्रण कला
- रेशम निर्माण एवं सिल्क रोड व्यापार नेटवर्क
5. दर्शन और संस्कृति:
कन्फ्यूशियस और लाओत्से ने नैतिकता, शांति और समाज व्यवस्था को नई दिशा दी थी।
परंपराएँ, पारिवारिक सम्मान और अनुशासन चीनी समाज की
पहचान मानी जाती हैं।
6. अर्थव्यवस्था और
व्यापार:
सिल्क रोड के माध्यम से चीन और पश्चिमी
दुनिया के बीच व्यापार शुरू हुआ था।
चीनी मिट्टी (Porcelain) और रेशम की विश्वभर में बहोत मांग थी।
निष्कर्ष:
चीनी सभ्यता ने विज्ञान, दर्शन, आविष्कारों
और संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसकी उपलब्धियाँ आज भी
आधुनिक दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ती हैं।
_______________________________________
2. मेसोपोटामिया सभ्यता
परिचय:
मेसोपोटामिया सभ्यता (Mesopotamian
Civilization)
विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से
एक है। यह सभ्यता टिगरिस और यूफ्रेटीस नदियों के बीच वाले क्षेत्र में विकसित हुई
थी, जिसे “सभ्यताओं की जननी” कहा
जाता है। कृषि,
नगर-बस्तियों, लेखन प्रणाली और कानून व्यवस्था का प्रारंभ
यहीं से हुआ था।
1. भौगोलिक आधार:
“मेसोपोटामिया” का अर्थ है – दो
नदियों के बीच की भूमि।
उर्वर भूमि के कारण कृषि तेजी से
विकसित हुई थी।
2. नगर-राज्यों का विकास:
प्रमुख नगर-राज्य:
- ऊर
- उरुक
- लागाश
इन नगर-राज्यों में संगठित शासन और व्यापार व्यवस्था विकसित हुई।
3. लेखन प्रणाली – क्यूनिफॉर्म:
विश्व की पहली लेखन प्रणाली क्यूनिफॉर्म यहीं
विकसित हुई थी।
यह उस समय मिट्टी की तख्तियों पर लिखी
जाती थी।
4. कानून व्यवस्था:
हम्मुराबी का कानून-संहिता (Code of Hammurabi) मानव इतिहास के सबसे पुराने कानूनों में से एक
है।
इसमें सामाजिक न्याय, दंड और व्यापार नियम इत्यादि शामिल थे।
5. वैज्ञानिक और तकनीकी
उपलब्धियाँ:
पहिये के आविष्कार को मेसोपोटामिया की
सबसे बड़ी देन माना जाता है।
गणित, खगोल
विज्ञान और समय-गणना में महत्वपूर्ण प्रगति हुई थी।
6. धर्म और संस्कृति:
लोग कई देवताओं की पूजा करते थे जैसे अनू, एनलिल और इश्तर।
ज़िगुरात (Ziggurat) नामक
विशाल मंदिर उनके धार्मिक जीवन का केंद्र थे।
7. अर्थव्यवस्था और
व्यापार:
कृषि, पशुपालन और नदी-आधारित व्यापार मेसोपोटामिया की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी थे।
निष्कर्ष:
मेसोपोटामिया सभ्यता मानव सभ्यता की
जन्मभूमि कही जाती है। इसके आविष्कार, कानून, व्यापार और वैज्ञानिक ज्ञान ने आगे आने वाली
सभ्यताओं को गहराई से प्रभावित किया।
