प्राचीन मिस्र सभ्यता पर 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Ancient Egyptian Civilization 20 MCQs in Hindi

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

प्राचीन मिस्र सभ्यता

परिचय:

प्राचीन मिस्र सभ्यता (Ancient Egyptian Civilization) विश्व की सबसे पुरानी और उन्नत सभ्यताओं में से एक मानी जाती है। यह सभ्यता नील नदी के किनारे विकसित हुई थी और हजारों वर्षों तक मानव इतिहास को समृद्ध करती रही। मिस्र के पिरामिड, फ़िरौन, ममी, चित्रलिपि (हाइरोग्लिफ़िक्स) और उन्नत विज्ञान एवं वास्तुकला आज भी दुनिया को आश्चर्यचकित करते हैं। यह सभ्यता लगभग 3000 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक चली, जब मिस्र पर रोमन का कब्ज़ा हुआ।

 

1. भौगोलिक आधार नील नदी:

मिस्र को नील की देन भी कहा जाता है।

नील की वार्षिक बाढ़ ने धरती को उपजाऊ बनाया है, जिससे कृषि का विकास हुआ।

नदी के किनारे बसे गाँव बाद में शक्तिशाली नगर-राज्यों में बदल गए।

 

2. शासन व्यवस्था:

मिस्र में राजा को फ़िरौन कहा जाता था, आज भी मिस्र के राजाओं को फिरौन कह कर ही याद किया जाता है।

उस समय फ़िरौन को ईश्वर का अवतार माना जाता था।

शासन केंद्रीकृत था और प्रशासन अत्यंत संगठित था।

 

3. धर्म और विश्वास:

मिस्रवासियों के अनेक देवता थे:

 

सूर्य देव: रा

मृत्यु के देव: ओसिरिस

प्रेम और सुंदरता की देवी: आइसिस

मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास के कारण ही ममी बनाने की परंपरा विकसित हुई थी।

विशाल मकबरों और पिरामिडों का निर्माण इसी धार्मिक विश्वास से जुड़ा हुआ था।

 

4. पिरामिड और वास्तुकला:

आज भी मिस्र के पिरामिड विश्व की अद्भुत वास्तुकलाओं में गिने जाते हैं।

गीज़ा का महान पिरामिड (Great Pyramid of Giza) प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है।

पिरामिड फ़िरौन के मकबरों के रूप में बनाए जाते थे।

 

5. विज्ञान और गणित:

मिस्रवासियों ने ज्यामिति, खगोलशास्त्र और चिकित्सा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कैलेंडर का विकास मिस्रवासियों ने ही किया था।

हाइरोग्लिफ़िक्स चित्रलिपि उनकी उच्च बुद्धिमत्ता का प्रमाण माने जाते है।


6. सामाजिक और आर्थिक जीवन:

समाज में फ़िरौन, पुरोहित, सैनिक, किसान और व्यापारी वर्ग सभी शामिल थे।

कृषि मुख्य आधार था इसी कारण नील नदी जीवनदायिनी मानी जाती थी।

व्यापार मिस्र को आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाता था।

 

निष्कर्ष:

प्राचीन मिस्र सभ्यता मानव इतिहास की सबसे अद्भुत, समृद्ध और रहस्यमय सभ्यताओं में से एक है। इसके पिरामिड, फ़िरौन और वैज्ञानिक उपलब्धियाँ आज भी दुनिया के लिए प्रेरणा और शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं। यह सभ्यता हमें मानव विकास, ज्ञान और संस्कृति की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने