स्वतंत्रता संग्राम पर 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Indian Freedom Struggle 20 MCQ in Hindi

इस पोस्ट में स्वतंत्रता संग्राम (Indian Freedom Struggle) से जुड़े 20 महत्वपूर्ण और कठिन बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) सरल हिंदी में दिए गए हैं। यह क्विज़ UPSC, SSC, MPSC, राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है। यहां आपको भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख आंदोलन, महापुरुष, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, नमक सत्याग्रह, जालियांवाला बाग हत्याकांड और अन्य ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न मिलेंगे। सभी प्रश्न उत्तर के साथ दिए गए हैं ताकि आप अपने ज्ञान की पुष्टि कर सकें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

स्वतंत्रता संग्राम

हमें याद रखना चाहिए की भारत का स्वतंत्रता संग्राम हमारे इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय है। यह वह समय था जब देश के लाखों लोगों ने अपनी आज़ादी के लिए अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया, बलिदान दिया। आज भी इस संघर्ष की घटनाएँ, आंदोलन और वीरों के बलिदान हमें प्रेरणा देते हैं। 

मुख्य बिंदु: भारत का स्वतंत्रता संग्राम किसी एक व्यक्ति या एक घटना का परिणाम नहीं था। यह लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष था, जो कई चरणों से गुजरा है जैसे की... 1857 का विद्रोह, स्वदेशी आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और कई सारी क्रांतिकारी गतिविधियाँ। 

हर चरण ने स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मजबूत नींव रखी है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, चंद्रशेखर आज़ाद, मौलाना अबुल कलम आज़ाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनगिनत वीरों ने देश की आज़ादी के लिए भरपूर योद्गन दिया और अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। 

इस लेख के माध्यम से 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी आपकी मदद करेंगे। 
उदाहरण के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 1857 के विद्रोह से मानी जाती है, जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है। इसके बाद 
  • स्वदेशी आंदोलन (1905), 
  • होमरूल लीग आंदोलन (1916), 
  • असहयोग आंदोलन (1920), 
  • नमक सत्याग्रह और 
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930), 
  • तथा भारत छोड़ो आंदोलन (1942) जैसे कई बड़े राष्ट्रीय आंदोलन हुए। इन आंदोलनों ने ब्रिटिश सरकार को भारतियों के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया था। 

क्रांतिकारी गतिविधियों का भी आज़ादी में बड़ा योगदान रहा है। चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल, खुदीराम बोस जैसे क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ हथियार उठाकर संघर्ष को नई दिशा दी थी। 
इनके अलावा देश की आज़ादी के लिए कई महिलाएँ भी आगे आईं, जैसे की रानी लक्ष्मीबाई, एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, कस्तूरबा गांधी आदि। 

आज भारत स्वतंत्र है लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों की यह गाथा हमें हमेशा याद दिलाती है कि आज़ादी कितनी कठिन लड़ाई के बाद मिली थी। इसलिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रश्न सिर्फ परीक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव और जागरूकता के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं, हमें हमारे पूर्वजों के योगदान और बलिदानों को कभी भुलाना नहीं है। 

हमेशा यह याद रखिये: परीक्षाओं में अक्सर यही पूछा जाता है कि...  
  • कौन-सा आंदोलन कब शुरू हुआ था? 
  • किसकी अध्यक्षता में कौन-सा अधिवेशन हुआ था? 
  • किस घटना से कौन-सा आंदोलन शुरू हुआ था, और 
  • किन कानूनों के खिलाफ देशवासियों ने आवाज उठाई थी? इसलिए इस लेख को इसी तरह की जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है ताकि आप आसानी से MCQs को हल कर सकें।

dailyiqdose.in की पर आप के लिए इस जानकारी भरी MCQ इसी लिए लाई गई है क्यूंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Indian Freedom Struggle) से संबंधित सवाल बड़ी संख्या में पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ इस विषय पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (MCQs) के लिए एक उपयोगी और सरल लेख तैयार किया गया है, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके। 

यह लेख किस के लिए उपयोगी है: यह लेख स्कूल-कॉलेज के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों, और इतिहास में रुचि रखने वाले पाठकों सभी के लिए मददगार है। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, तिथियाँ, प्रमुख आंदोलन, क्रांतिकारी संगठन और महान स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को समझने से यह विषय बेहद आसान हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने