बिहार भूगोल पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सेट

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

आज की हमारी यह पोस्ट बिहार भूगोल (Bihar Geography) पर आधारित है इसमें 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)  प्रदान की गई है, जो विशेष रूप से BPSC, SSC, रेलवे, UPSC, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस प्रश्नावली के माध्यम से बिहार के भौगोलिक स्वरूप, नदियों, जलवायु, कृषि, खनिज संपदा, पर्वत श्रृंखलाओं और प्राकृतिक विशेषताओं से संबंधित प्रमुख तथ्यों, प्रश्नों और उत्तरों को शामिल किया गया है।

मुख्य बिंदु: बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक भू-आवेष्ठित राज्य है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 94,163 वर्ग किलोमीटर का है, बिहार भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 3.4% हिस्सा है। बिहार राज्य की राजधानी पटना है और यह राज्य उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में झारखंड और पश्चिम में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है।

बिहार का भूगोल मुख्यतः गंगा नदी के मैदान से बना हुआ है, जो राज्य को दो भागों में विभाजित करती है, उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार। गंगा बिहार की सबसे प्रमुख नदी है, जिसमें कई उपनदियाँ जैसे की कोसी, गंडक, घाघरा, फल्गु और सोन शामिल हैं। विशेष रूप से कोसी नदी को बिहार की शोक नदीकहा जाता है क्योंकि इसके बार-बार बदलते मार्ग से हर वर्ष भयंकर बाढ़ आती है, और इस बाढ़ की वजह से हर साल कई गाँव बर्बाद हो जाते हैं।

बिहार राज्य की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी (Tropical Monsoon) प्रकार की है, जिसमें गर्मी के मौसम में उच्च तापमान और मानसून में पर्याप्त वर्षा होती है। उत्तर बिहार में बाढ़ की समस्या अधिक रहती है, जबकि दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत शुष्क वातावरण पाया जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। यहाँ की प्रमुख फसलें धान (चावल), गेहूं, मक्का और गन्ना हैं। कबर झील, जो एशिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झीलों में से एक है, बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित है।

खनिज संपदा के दृष्टिकोण से रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा जिले विशेष रूप से प्रसिद्ध मने जाते हैं। राज्य में राजमहल पर्वत श्रृंखला और गुरपा पहाड़ी जैसे स्थल भूगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। बिहार में स्थित वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, जो पूरी तरह से जैव विविधता से भरपूर है।

यह 20 MCQ विद्यार्थियों को बिहार की प्राकृतिक भौगोलिक रचना, नदियों, पर्वतों, झीलों, फसलों और प्राकृतिक संपदा के बारे में समग्र ज्ञान प्रदान करते हैं। यह सेट आपके सामान्य अध्ययन (GK) और भूगोल विषय की तैयारी को मजबूत बनाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने