Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
यह क्विज़ Usain Bolt पर आधारित 20
महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQs) से बना है, जो
उनके जीवन, करियर, रिकॉर्ड्स और
उपलब्धियों को विस्तार से समझने में मदद करेगा।
यह तो हम सभी जानते हैं Usain Bolt, जिन्हें “Lightning
Bolt” के नाम से जाना जाता है, विश्व के सबसे
तेज धावक हैं जिन्होंने एथलेटिक्स की दुनिया में इतिहास रच दिया है। Bolt ने
अपने असाधारण स्पीड और लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चकित कर
दिया है।
मुख्य बिंदु: Usain Bolt का
जन्म 21 अगस्त 1986 को Sherwood Content (Jamaica) में हुआ था। Usain Bolt ने 100
मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो
आज भी कायम है। उनका 100 मीटर का समय 9.58 सेकंड (2009) और 200 मीटर का समय 19.19
सेकंड है, जो उन्हें अब तक का सबसे तेज इंसान बना देता
है। उन्होंने अपने ओलंपिक करियर में कुल 8 स्वर्ण पदक जीते हैं, जो की 2008, 2012
और 2016 के ओलंपिक खेलों में लगातार जीत दर्ज करके उन्होंने अपनी विरासत को अमर
बना दिया।
Usain Bolt का सफर केवल स्पीड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि
उन्होंने एथलेटिक्स को एक नए स्तर पर पहुँचाया। Usain Bolt ने
अपने कोच Glen Mills के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया और
युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए। साल 2017 में उन्होंने एथलेटिक्स से रिटायरमेंट ले लिया, लेकिन
उनका प्रभाव और नाम आज भी एथलेटिक्स जगत में उसी तरह जाना जाता है।
Usain Bolt को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
है, जिनमें Laureus World Sportsman of the Year और IAAF Male
Athlete of the Year शामिल हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद फुटबॉल
में भी रुचि दिखाई और विभिन्न सामाजिक और ब्रांड प्रमोशन अभियानों में भाग लिया है।
dailyiqdose.in की इस MCQ क्विज़
में Usain Bolt के विश्व रिकॉर्ड, ओलंपिक
उपलब्धियाँ, प्रारंभिक जीवन, प्रशिक्षण और
उनकी प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। यह क्विज़ छात्रों, खेल
प्रेमियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी है जो विश्व के महानतम
खिलाड़ियों में से एक को बेहतर समझना चाहते हैं। इस Quiz को
हल करने से न केवल आपका सामान्य ज्ञान (GK) बढ़ेगा बल्कि आपको यह भी पता चलेगा कि
समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति
असंभव को संभव कैसे बना सकता है। Usain Bolt की कहानी यह
सिखाती है कि मेहनत और विश्वास से हर मंज़िल पाई जा सकती है।
