Cristiano Ronaldo Quiz in Hindi | क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Football GK MCQ

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

यह तो हर कोई जानता है की क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) विश्व फुटबॉल के सबसे प्रसिद्ध और सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, आज के समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो का  नाम उत्कृष्टता, मेहनत और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।

मुख्य बिंदु: उनका पूरा नाम Cristiano Ronaldo dos Santos Aveiro  है और इनका जन्म 5 फरवरी साल 1985 को पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर हुआ था। बचपन से ही रोनाल्डो को फुटबॉल से गहरा लगाव रहा है और यही जुनून उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। रोनाल्डो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत Sporting CP क्लब से की और 2003 में Manchester United से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है। 2009 में वे Real Madrid के साथ जुड़े और यहाँ उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 450 से अधिक गोल कर दिए। Real Madrid के साथ खेलते हुए उन्होंने चार बार Champions League खिताब जीता और पाँच बार Ballon d’Or पुरस्कार हासिल कर लिया, जो किसी भी फुटबॉलर के लिए सर्वोच्च सम्मान के रूप में माना जाता है। इसके बाद 2018 में उन्होंने Juventus  के साथ अनुबंध किया और 2021 में दोबारा Manchester United लौटे। वर्तमान में रोनाल्डो सऊदी अरब के Al-Nassr  क्लब से खेल रहे हैं।

उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से CR7 के नाम से जानते हैं जहाँ “CR” उनके नाम के अक्षर हैं और 7 उनका जर्सी नंबर है। Cristiano Ronaldo न केवल एक महान फुटबॉल खिलाड़ी हैं, बल्कि फिटनेस, आत्मअनुशासन और दानशीलता के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने UEFA Euro 2016 और Nations League 2019 में पुर्तगाल को विजेता बनाकर देश का गौरव बढ़ाया। इन सब के साथ ही वो बहोत ही निडर और साहसी इन्सान भी है, वो हमेशा बुरे के खिलाफ खुल कर बात करते हैं, सामाजिक मुद्दों पर भी खुल कर अपनी राय रखते हैं।

dailyiqdose.in की यह पोस्ट विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों और फुटबॉल प्रेमियों के लिए तैयार की गई है, ताकि वे रोनाल्डो के जीवन और करियर की मुख्य घटनाओं को प्रश्नोत्तरी (MCQ) के माध्यम से सीख और समझ सकें। हर प्रश्न का उत्तर सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। यदि आप खेल जगत के सबसे चमकते सितारों में से एक रोनाल्डो के जीवन से प्रेरणा लेना चाहते हैं, तो यह क्विज़ आपके लिए आदर्श है। इस क्विज़ में हमने रोनाल्डो के जीवन, करियर, उपलब्धियों और पुरस्कारों से जुड़े 20 सटीक और तथ्यपरक प्रश्न शामिल किए हैं, जो सामान्य ज्ञान (GK) और खेल प्रेमियों के लिए उपयोगी साबित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने