Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
Marie Curie का नाम विज्ञान के इतिहास में हमेशा
अमर रहेगा। क्यूंकि वह पहली महिला वैज्ञानिक थीं जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता और
रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में अपना अद्भुत योगदान दिया था। Marie Curie का जन्म 7 नवंबर साल 1867 को वारसॉ, पोलैंड में हुआ था और उनका मूल नाम Maria Skłodowska था। उन्होंने अपनी शिक्षा पेरिस के
सोरबॉन विश्वविद्यालय से पूरी की थी, जहाँ
उन्होंने भौतिकी और रसायन विज्ञान में महारत हासिल की थी।
मुख्य बिंदु: Marie Curie और उनके पति Pierre Curie ने मिलकर रेडियम और पोलोनियम की खोज की
थी। इस खोज ने आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उनके
अनुसंधान ने रेडियोधर्मिता के सिद्धांत को स्थापित किया और उनके प्रयोग आज भी
विज्ञान के अध्ययन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। Marie Curie की मेहनत और समर्पण ने उन्हें भौतिकी में 1903 और रसायन विज्ञान में
1911 में नोबेल पुरस्कार दिलाया है।
Marie Curie ने अपने अनुसंधान और प्रयोगशालाओं के
माध्यम से विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया
था। उन्होंने पेरिस में Curie
Institute की
स्थापना की थी, जो आज भी रेडियोधर्मिता और चिकित्सा
विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान का केंद्र बना हुआ है। उनका जीवन यह दिखाता है कि
ज्ञान, समर्पण और धैर्य के साथ किसी भी चुनौती
को पार किया जा सकता है, परेशानिया तो आएँगी ही उनसे निकल कर ही सफलता प्राप्त
होगी।
dailyiqdose.in की इस post में 20 MCQs सेट में Marie Curie के जीवन, खोज, नोबेल पुरस्कार, शोध प्रयोग और उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों से जुड़े प्रश्न शामिल किये गए हैं। यह क्विज़ छात्रों, शोधकर्ताओं और विज्ञान के शौक़ीन लोगों के लिए आदर्श है। MCQs के माध्यम से पाठक न केवल उनके योगदान को जान सकते हैं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के मूलभूत सिद्धांतों को भी समझ सकते हैं। Marie Curie का जीवन हमें प्रेरित करता है कि वैज्ञानिक खोजें केवल ज्ञान की प्राप्ति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उनका योगदान चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में आज भी अनुसंधान का मार्गदर्शन करता है। इस क्विज़ को हल करके आप विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और उनके अद्भुत अनुसंधान को जान सकते हैं।
