Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
अब्राहम
लिंकन (Abraham Lincoln) अमेरिकी इतिहास के साथ साथ दुनिया के सबसे
महान और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। वे अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति रहे हैं, जिन्होंने देश को गृह युद्ध (Civil War) की कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व
प्रदान किया और दास प्रथा (Slavery) को
समाप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्य बिंदु: अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी साल 1809
को केंटकी (Kentucky) राज्य में हुआ था। वे बहुत ही साधारण
परिवार से थे, फिर भी अपनी मेहनत, ईमानदारी और निश्चय के बल पर अमेरिका
के सर्वोच्च पद तक पहुंचे। राजनीति में आने से पहले वे एक वकील (Lawyer) थे।
साल
1860 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए और "रिपब्लिकन पार्टी" के पहले उम्मीदवार
बने जिन्होंने यह पद संभाला।
अब्राहम
लिंकन के नेतृत्व में अमेरिका ने गृह युद्ध (1861–1865) का सामना किया, जो
दासता के मुद्दे पर उत्तर और दक्षिण राज्यों के बीच हुआ था। लिंकन ने साल 1862 में
प्रसिद्ध घोषणा “Emancipation
Proclamation” जारी की थी,
जिसके तहत ही अमेरिका में दास प्रथा
समाप्त की गई।
उनका
ऐतिहासिक भाषण “Gettysburg
Address” साल (1863) लोकतंत्र के आदर्शों को परिभाषित
करता है "Government
of the people, by the people, for the people." यह वाक्य आज भी विश्वभर में लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता है।
साल
1864 में वे पुनः राष्ट्रपति चुने गए। परंतु 14 अप्रैल 1865 को John Wilkes Booth नामक व्यक्ति जो की मानवता का दुश्मन
था ने Ford Theatre में उनकी हत्या कर दी। उनकी मृत्यु ने
पूरे विश्व को झकझोर दिया था, लेकिन
उनके विचार और कार्य आज भी मानवता, समानता
और स्वतंत्रता के प्रतीक बने हुए हैं।
dailyiqdose.in
की यह पोस्ट Abraham
Lincoln MCQ Quiz in Hindi जो की विद्यार्थियों, प्रतियोगी
परीक्षार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
यह प्रश्नोत्तरी उनके जीवन के प्रमुख पहलुओं जैसे...
- 👉 जन्म, राष्ट्रपति काल, गृह
युद्ध, दास मुक्ति,
- 👉 महत्वपूर्ण नीतियाँ और उनके प्रसिद्ध उद्धरण
- पर आधारित है।
इस पोस्ट में हम आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं अब्राहम लिंकन पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नोत्तरी (Quiz in Hindi), जो उनके जीवन, विचारों, नीतियों और ऐतिहासिक योगदान पर केंद्रित है। हर प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही उत्तर है।सभी उत्तर सत्यापित हैं और इस सेट में उत्तर क्रम (1–4) समान रूप से वितरित किया गया है ताकि क्विज़ निष्पक्ष और संतुलित हो। अगर आप अमेरिका के इतिहास, लोकतंत्र के मूल्यों और प्रेरणादायक नेताओं के विचारों को समझना चाहते हैं, तो यह अब्राहम लिंकन क्विज़ आपके लिए एक शानदार अवसर है।
इस MCQ सेट को हल करें और जानें कि आप इस महान
नेता के बारे में कितना जानते हैं जो हमेशा याद किए जाएंगे एक ऐसे व्यक्ति के रूप
में जिसने स्वतंत्रता, समानता और मानवता की लड़ाई लड़ी, और
अंत में समाज के लिए अपनी जान गवां कर क़ुरबानी दी।
