Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जैसा की आप सभी
जानते हैं अल्बर्ट
आइंस्टीन (Albert
Einstein) विश्व
के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने आधुनिक भौतिकी की नींव रखी थी। वे सापेक्षता के सिद्धांत (Theory of Relativity) के जनक थे, जिसने समय, अंतरिक्ष और ऊर्जा की हमारी समझ को
पूरी तरह बदल दिया है।
मुख्य
भिंदु: अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14
मार्च साल 1879 को जर्मनी के उल्म (Ulm) शहर में हुआ था। बचपन से ही वे गणित और
विज्ञान में बहोत गहरी रुचि रखते थे। वर्ष 1905 को
उनके जीवन का “चमत्कारी वर्ष” कहा जाता है, क्योंकि उसी साल उन्होंने चार
महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रकाशित किए थे, जिनमें
से एक में उन्होंने प्रसिद्ध समीकरण “E = mc²” प्रस्तुत किया था। यह समीकरण ऊर्जा और
द्रव्यमान के संबंध को समझाने वाला विश्व का सबसे प्रसिद्ध सूत्र बना है। बाद में
आइंस्टीन ने सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (General Theory of Relativity) प्रस्तुत किया, जिसने आधुनिक भौतिकी की दिशा ही बदल
दी।
साल
1921 में उन्हें फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव की
व्याख्या के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अल्बर्ट आइंस्टीन एक
वैज्ञानिक के साथ-साथ एक गहरे दार्शनिक और मानवतावादी भी थे। हिटलर की नाज़ी शासन
के उदय के बाद वे साल 1933 में अमेरिका चले गए और प्रिंसटन
विश्वविद्यालय से जुड़ गए। आइंस्टीन ने परमाणु बम के निर्माण का विरोध किया था, हालांकि उन्होंने अमेरिका के
राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जर्मनी की परमाणु क्षमता को लेकर चेतावनी भी जताई थी।
उनका प्रसिद्ध कथन जो “कल्पना ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है” आज भी प्रेरणादायक बना हुआ है। साल 1955
में उनका निधन हुआ था, लेकिन उनके विचार और खोजें आज भी
विज्ञान की दुनिया में अमर हैं।
dailyiqdose.in
की इस पोस्ट में दिए गए 20
MCQs अल्बर्ट आइंस्टीन के जीवन की प्रमुख
घटनाओं, खोजों और विचारों पर आधारित हैं, जो छात्रों को न केवल जानकारी देंगे
बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी मदद करेंगे। यदि आप विज्ञान, इतिहास
या सामान्य ज्ञान की तैयारी कर रहे हैं, तो
यह क्विज़ आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
