प्रथम विश्व युद्ध (World War I) पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | History MCQ in Hindi

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score


प्रथम विश्व युद्ध (World War I)

प्रथम विश्व युद्ध (19141918) मानव इतिहास का पहला वैश्विक युद्ध था, जिसे द ग्रेट वारभी कहा जाता है। यह युद्ध मुख्य रूप से यूरोप में लड़ा गया, लेकिन इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ा था। इस युद्ध ने राजनीतिक सीमाओं, सैन्य रणनीतियों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को पूरी तरह से बदल कर दिया था।

 

1. युद्ध की पृष्ठभूमि:

19वीं शताब्दी के अंत में यूरोप में राष्ट्रवाद (Nationalism), साम्राज्यवाद (Imperialism) और सैन्य प्रतिस्पर्धा बढ़ी थी।

जर्मनी, ऑस्ट्रो-हंगरी, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के बीच बहोत तनाव बढ़ गया था।

सेर्बिया में आर्चड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या (28 जून 1914) ने युद्ध की चिंगारी भड़काई थी।

 

2. युद्ध में शामिल प्रमुख देश:

सेंट्रल पावर्स (Central Powers): जर्मनी, ऑस्ट्रो-हंगरी, ऑटोमन साम्राज्य, बुल्गारिया इत्यादि|

एलाइड पावर्स (Allied Powers): ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली, अमेरिका (1917 से शामिल) हुए|

 

3. युद्ध की प्रमुख विशेषताएँ:

यह पहला आधुनिक युद्ध था जिसमें ट्रेंच युद्ध, मशीन गन, जहाज और टैंक का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया था।

हवा और समुद्र में भी युद्ध की नई तकनीकें अपनाई गईं थी।

युद्ध में लाखों सैनिक और नागरिक मारे गए थे।

शयेद दुनिया के सभी देश पहले से ही लड़ना चाहते हों बस किसी बहाने का इंतज़ार था|

 

4. युद्ध के प्रमुख मोर्चे:

पश्चिमी मोर्चा (Western Front):  जर्मनी बनाम फ्रांस और ब्रिटेन

पूर्वी मोर्चा (Eastern Front):  जर्मनी और ऑस्ट्रो-हंगरी बनाम रूस

अन्य मोर्चे: बाल्कन, इटली, मध्य पूर्व

 

5. युद्ध का अंत:

11 नवम्बर 1918 को जर्मनी ने अस्त्रसंधि (Armistice) पर हस्ताक्षर किए गए।

वर्साय संधि (Treaty of Versailles, 1919) ने जर्मनी पर कड़े दंड लगाए थे।

युद्ध के परिणामस्वरूप ऑस्ट्रो-हंगरी और ऑटोमन साम्राज्य टूट गए थे।

 

6. युद्ध के प्रभाव:

पुरे विश्व में लगभग 1618 मिलियन लोग मारे गए और 20 मिलियन घायल हुए थे।

यूरोप की राजनीतिक सीमाएं बदल गईं थी।

आर्थिक संकट, महंगाई और बेरोजगारी बहोत तेज़ी से बढ़ी थी।

संयुक्त राष्ट्र का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता महसूस होने लगी थी।

सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आएमहिलाओं ने कार्यक्षेत्र में भाग लेना शुरी किया।

 

7. ऐतिहासिक महत्व:

प्रथम विश्व युद्ध ने आधुनिक युद्ध की तकनीक और रणनीति को बदल कर रख दिया।

यूरोप में सत्ता संतुलन बदल गया और द्वितीय विश्व युद्ध की नींव रखी।

मानवता के लिए युद्ध की भयावहता और शांति की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 

निष्कर्ष:

प्रथम विश्व युद्ध ने दुनिया के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया। यह युद्ध मानवता के लिए चेतावनी और आधुनिक इतिहास का एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने