फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution) पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | History MCQ in Hindi

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score


फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution)

 

फ्रांसीसी क्रांति (17891799) यूरोप के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इस क्रांति ने फ्रांस में राजशाही का अंत कर दिया था और आधुनिक लोकतंत्र, मानव अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता की नींव रखी थी। सामाजिक असमानता, आर्थिक संकट और राजनीतिक अन्याय ने जनता को क्रांति के लिए प्रेरित किया था।

 

1. पृष्ठभूमि:

फ्रांस में समाज तीन वर्गों (Estates) में बंटा था:

 

  1. पहला वर्ग: धर्मगुरु (Clergy)

  2. दूसरा वर्ग: कुलीन (Nobility)

  3. तीसरा वर्ग: किसान, व्यापारी और आम लोग

पहले दो वर्गों को करों से छूट थी जबकि तीसरे वर्ग पर भारी कर और कठिनाई थी।

आर्थिक संकट,  महंगाई और भुखमरी ने असंतोष बढ़ाया था।

राजा लुई XVI और रानी मैरि एंटोनेट का विलासिता भरा जीवन जनता में बहोत क्रोध पैदा करता था।

 

2. क्रांति की शुरुआत:

1789 में एस्टेट्स जनरल (Estates General)  की बैठक बुलाई गई थी।

तीसरे वर्ग ने नेशनल असेंबली का गठन किया और संविधान बनाने की मांग की थी।

14 जुलाई 1789 को बास्तील जेल (Bastille)  पर हमला हुआ, जो क्रांति का प्रतीक माना गया।

 

3. प्रमुख घटनाएँ:

1789: बास्तील का पतन और Declaration of the Rights of Man and of the Citizenका उद्घोष।

1791: संवैधानिक राजशाही का गठन हुआ।

1793: राजा लुई XVI और रानी मैरी एंटोनेट को फांसी दे दी गई।

17931794: रेइग ऑफ़ टेरर के नेतृत्व में विरोधियों की हत्या और दमन हुआ।

 

4. सामाजिक और राजनीतिक सुधार

सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हुए।

कर प्रणाली को पूरी तरह न्यायसंगत बनाया गया।

पूंजी और उद्योग पर नियंत्रण बढ़ा दिया गया।

कुलीनों और पादरी वर्ग की शक्ति सीमित कर दी गई।

 

5. युद्ध और यूरोप पर प्रभाव:

फ्रांस ने अन्य यूरोपीय देशों के खिलाफ युद्ध किए थे।

क्रांति की विचारधारा ने यूरोप में स्वतंत्रता आंदोलनों और लोकतांत्रिक आंदोलन को प्रेरित किया।

1799 में नेपोलियन बोनापार्ट सत्ता में आया और फिर क्रांति के सिद्धांतों का विस्तार किया।

 

6. ऐतिहासिक महत्व:

फ्रांसीसी क्रांति ने राजा और कुलीनों की सत्ता सीमित कर दी थी।

आधुनिक लोकतंत्र, नागरिक अधिकार और संविधान के विचारों को मजबूत किया गया।

यह क्रांति मानवता और समानता के संदेश का प्रतीक मानी गई है।

 

निष्कर्ष:

फ्रांसीसी क्रांति ने समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था में गहरा परिवर्तन किया। इसने दिखाया कि अन्याय और असमानता के खिलाफ जनता का उठ खड़ा होना इतिहास में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यह क्रांति आज भी स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रतीक के रूप में याद की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने