महात्मा गांधी पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Mahatma Gandhi Quiz in Hindi

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score


महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एक ऐसा नाम जो  विश्व इतिहास के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांतों के आधार पर भारत को स्वतंत्रता की राह दिखाई है। उन्हें राष्ट्रपिता” (Father of the Nation) के रूप में भी सम्मानित किया जाता है। गांधीजी का जीवन केवल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और नैतिकता की सर्वोच्च मिसाल भी है।

यदि आप उनके जीवन, विचारों और आंदोलनों के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो हमारी  यह Mahatma Gandhi Quiz in Hindi  आपके लिए ज्ञान और प्रेरणा दोनों का स्रोत बनेगी।

मुख्य बिंदु: मोहनदास करमचंद गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर साल 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की थी और दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए नस्लभेद के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। वहीं से उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाया था, उसके आगे चलकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा प्रदान की। साल 1915 में भारत लौटने के बाद गांधीजी ने चंपारण सत्याग्रह, खेड़ा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक अभियानों का नेतृत्व किया था।

गांधीजी का जीवन पूरी तरह सादगी, अनुशासन और सेवा का प्रतीक रहा है। गाँधी जी हमेशा कहा करते थे “Be the change you wish to see in the world.” अर्थात (वह परिवर्तन बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।)

गांधीजी की शिक्षाएँ आज भी सामाजिक न्याय, पर्यावरण, और मानवता के मार्गदर्शन के लिए प्रासंगिक हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी गाँधी जी को सम्मानित करते हुए हर साल 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में घोषित किया है।

dailyiqdose.in की इस Mahatma Gandhiji Quiz में उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं, विचारों, पुस्तकों, आंदोलन और भाषणों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं। यह प्रश्नोत्तरी छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और सामान्य ज्ञान (GK) के प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। याद रहे UPSC, SSC, Railway, State PSC, Defence Exams और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गांधीजी से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

हमारी यह प्रश्नोत्तरी न केवल आपके ज्ञान की परीक्षा लेगी, बल्कि आपको गांधीजी के जीवन दर्शन से जोड़कर एक सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित भी करेगी। तो सोचिये मत चलिए, इस Mahatma Gandhiji Quiz के माध्यम से उनके विचारों को जानें और आत्मसात करें, क्योंकि गांधीजी का जीवन यह सिखाता है कि सत्य और अहिंसा में ही सच्ची शक्ति है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने