Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत
के अद्भुत प्रतीकों की संरचना के लिए (UNESCO World Heritage Sites) नमक संसथान का गठन किया गया है। यह संसथान विश्व भर ऐसे स्थलों को चिन्हित करती
है जिससे उस देश की, परम्पराओं की, और इतिहास की पहचान होती हैं।
यूनेस्को (UNESCO – United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) की स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी, और इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। इस संस्था का उद्देश्य विश्व के उन स्थलों की पहचान करना, संरक्षण करना और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है जो सांस्कृतिक या प्राकृतिक रूप से असाधारण महत्व रखते हैं, ताकि आने वाली पीढियां अपने इतिहास से अवगत रह सकें और जान सकें की उनके पूर्वजों ने किस तरह से अपने समय में कार्य किया था।
इन सभी स्थलों को खास तौर पर उनकी
असाधारण सार्वभौमिक महत्ता (Outstanding Universal Value) के कारण यूनेस्को द्वारा “विश्व
धरोहर” की श्रेणी में शामिल किया गया है। हमें
यह सभी स्थल मानव रचनात्मकता, स्थापत्य
कौशल, प्रकृति की भव्यता और सांस्कृतिक
विविधता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
विश्व के सबसे प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व
धरोहर स्थलों में...
- माचू पिच्चू (पेरू),
- ग्रेट वॉल ऑफ चाइना (चीन),
- पेट्रा (जॉर्डन),
- कोलोसियम (इटली),
- गीज़ा के पिरामिड (मिस्र),
- ताज महल (भारत)
- ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया)
- स्टोनहेंज (इंग्लैंड) और
- अंकोरवाट (कंबोडिया) इत्शायादि मिल हैं।
ये स्थल न केवल वास्तुकला और इतिहास के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, बल्कि मानवता की साझा विरासत के प्रतीक भी माने जाते हैं।
मुख्य बिंदु:
मानव द्वारा...
- माचू पिच्चू, एंडीज पर्वतों के बीच बसा एक प्राचीन इंका नगर है जो की रहस्य और स्थापत्य का अद्भुत उदाहरण है।
- ग्रेट वॉल ऑफ चाइना मानव श्रम और रक्षा कौशल की अनोखी मिसाल है।
- कोलोसियम (रोम) प्राचीन रोमन सभ्यता की गौरवगाथा को बयान करता है। अंकोरवाट (कंबोडिया) दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर परिसर है।
- गीज़ा के पिरामिड (मिस्र) मानव बुद्धिमत्ता के शाश्वत प्रतीक हैं। और
- ताज महल पति द्वारा अपनी पत्नी के लिए प्यार और इसे बनाने वालों की कला का प्रतिक है।
प्राकृतिक स्थलों में...
- ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया),
- गैलेपागोस द्वीप समूह (इक्वाडोर),
- इगुआज़ु राष्ट्रीय उद्यान (ब्राज़ील-आर्जेंटीना सीमा) और
- सेरेन्गेटी नेशनल पार्क (तंज़ानिया) प्रमुख हैं।
ये स्थान प्रकृति की विविधता, जैविक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हैं, जो मानव सभ्यता के लिए बहोत ही महत्वपूर्ण हैं।
इन सभी स्थलों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आधुनिक विकास, जलवायु परिवर्तन और पर्यटन के दबाव से कई विश्व धरोहर स्थल खतरे में हैं। बीच बीच में यूनेस्को “संकटग्रस्त धरोहर सूची (Endangered Heritage List)” भी जारी करता है ताकि ऐसी धरोहरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग सुनिश्चित किया जा सके जिन्हें इसकी ज़रुरत है।
इस पोस्ट में दिए गए 20 MCQ प्रश्न विश्व के प्रमुख यूनेस्को धरोहर स्थलों पर आधारित हैं। ये प्रश्न UPSC, SSC, State PSC, NDA, Railway, Defence, Banking और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान (General Knowledge) खंड के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थी न केवल विश्व धरोहर स्थलों का अध्ययन कर सकते हैं, बल्कि वैश्विक इतिहास, संस्कृति और भूगोल की गहरी समझ भी विकसित कर सकते हैं।
विश्व धरोहर स्थलों की जानकारी सिर्फ परीक्षा की दृष्टि से नहीं बल्कि वैश्विक संस्कृति को समझने और संरक्षित करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होती है। यही हमारी साझा जिम्मेदारी और विरासत है जिसे हमें हर हाल में सहेज कर रखना चाहिए।
