Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
पुनर्जागरण (Renaissance)
पुनर्जागरण यूरोप के इतिहास का वह महत्वपूर्ण दौर था जिसने मध्ययुगीन सोच से निकलकर आधुनिक युग की नींव रखी थी। इसका समय लगभग 14वीं से 17वीं शताब्दी के बीच माना जाता है। “Renaissance” का अर्थ है पुनर्जन्म, यानी ज्ञान, कला, विज्ञान और मानवता के मूल्यों का नया जन्म। पुनर्जागरण की शुरुआत इटली के नगरों फ़्लॉरेन्स, वेनिस और रोम से हुई और फिर पूरे यूरोप में फैल गई।
1. पुनर्जागरण की
पृष्ठभूमि:
मध्ययुग में चर्च का प्रभाव बहुत ही अधिक
था और समाज धार्मिक सीमाओं में बंधा हुआ था। 11वीं–13वीं
शताब्दी के क्रूसेड्स के बाद पूर्वी दुनिया से ज्ञान, विज्ञान और व्यापार यूरोप में आया था। 14वीं
शताब्दी की ब्लैक डेथ महामारी ने सामाजिक ढांचे को बदल कर रख दिया और लोग नए विचारों
की खोज में लग गए। इसी माहौल ने पुनर्जागरण के बीज बोए थे।
2. मानवतावाद (Humanism):
पुनर्जागरण का मुख्य सिद्धांत था—मानवतावाद, जिसमें मानव को दुनिया का केंद्र माना गया।
लोगों ने धर्म से हटकर तर्क, अनुभव, सौंदर्य, कला, विज्ञान
और शिक्षा पर जोर दिया था। प्राचीन ग्रीक और रोमन ग्रंथों का पुन: अध्ययन शुरू किया
गया था।
3. कला का स्वर्ण काल:
पुनर्जागरण को कला का स्वर्ण काल भी
कहा जाता है। कलाकारों ने यथार्थवादी चित्रों, मूर्तियों
और वास्तुकला का नया रूप प्रस्तुत किया था।
महान पुनर्जागरण कलाकार इस प्रकार हैं:
लियोनार्डो
दा विंची: ‘मोना
लिसा’, ‘द
लास्ट सपर’, वैज्ञानिक
नवाचार
माइकल
एंजेलो: ‘डेविड’ की प्रतिमा, सिस्टीन
चैपल की चित्रकारी
राफेल: ‘स्कूल
ऑफ एथेंस’
इन कलाकारों ने मानव शरीर, भावनाओं और प्रकृति को गहराई से समझकर कला में
जीवन भर दिया।
4. विज्ञान और आविष्कार:
पुनर्जागरण के दौरान विज्ञान और तकनीक
में बड़ा बदलाव आया, जो इस प्रकार हैं।
- निकोलस कोपरनिकस ने बताया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
- गैलीलियो ने दूरबीन से खगोल विज्ञान में क्रांति लाई है।
- जोहान्स गुटेनबर्ग ने प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया, जिसने ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाया।
प्रिंटिंग प्रेस के कारण पुस्तकों का उत्पादन बढ़ा और शिक्षा का प्रसार बहोत तेज़ हुआ।
5. साहित्य और दर्शन:
इस युग में लेखकों ने समाज, मानव प्रकृति और राजनीति पर नई सोच विकसित की।
दांते – “डिवाइन
कॉमेडी”
पेत्रार्क – मानवतावाद
के जनक माने जाते हैं
शेक्सपीयर – नाटक और साहित्य का महान नाम है
6. पुनर्जागरण का प्रभाव:
पुनर्जागरण ने यूरोप को पूरी तरह बदल दिया।
- तर्क और विज्ञान प्रमुख बने
- कला और साहित्य में नवाचार हुआ
- मानव स्वतंत्रता और सोच का विकास हुआ
- आधुनिक शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव पड़ी
निष्कर्ष:
पुनर्जागरण वह काल था जिसने यूरोप को
अंधकार से निकालकर उजाले की ओर ले गया। यह मानव बुद्धि, रचनात्मकता और विज्ञान का पुनर्जन्म था। यही वह
दौर है जिसने आधुनिक दुनिया की सोच और संरचना को जन्म दिया।
