Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जैसा की आप सब जानते
हों उत्तर प्रदेश
भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और इसका भूगोल न केवल ऐतिहासिक दृष्टि
से बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
कुछ
महत्वपूर्ण जानकारियां: उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,43,286 वर्ग किलोमीटर का है जो की भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह राज्य उत्तर
में नेपाल, पश्चिम में हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली, दक्षिण में मध्य प्रदेश, और पूर्व में बिहार से घिरा हुआ है। उत्तर
प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है, जबकि
प्रयागराज न्यायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य की कुछ प्रमुख जानकारियां:
नदियाँ:
गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती और सरयू हैं। इन नदियों ने यहां
की भूमि को अत्यंत उपजाऊ बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है, जिससे कृषि राज्य की प्रमुख आजीविका बनी
हुई है। इस राज्य में मुख्य फसलें जैसे गेहूँ, चावल, गन्ना बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र कृषि के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है।
वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र शुष्क और पहाड़ी इलाका है।
झीलें:
उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाली प्रमुख झीलों में सम्पूर्णा झील (लखीमपुर खीरी) और
परिच्छा झील (झांसी) शामिल हैं। इस राज्य की मिट्टी मुख्य रूप से जलोढ़ मिट्टी है, जो कृषि के लिए बहोत ही उपयुक्त है।
राज्य में प्रमुख पर्यटन स्थल हैं वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और मथुरा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही
दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्रीय
उद्यान: उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख है, जो जैव विविधता के लिए बहोत ही
प्रसिद्ध है। इस राज्य में तापमान, वर्षा, उपजाऊ भूमि और जल संसाधनों के विविध
प्रकार मिलते हैं। आप के लिए इस MCQ सेट
में ऐसे सवाल शामिल किए गए हैं जो नदियों, झीलों, मिट्टी, प्रमुख शहरों,
जलवायु, फसलों और राज्य की भूगोलिक विशेषताओं से संबंधित हैं।
यह
प्रश्नोत्तरी न केवल सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए उपयोगी है बल्कि
सामान्य ज्ञान (GK) बढ़ाने के लिए भी लाभकारी है। उत्तर प्रदेश का भूगोल राज्य की
संस्कृति, इतिहास और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत
महत्वपूर्ण है।
इस
पोस्ट में हमने उत्तर प्रदेश के भूगोल पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQ
प्रश्न तैयार किए हैं, जो UPSC, UPPSC, SSC, Railway, Police Exam, TET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
बेहद उपयोगी हैं।
