William Shakespeare MCQ Quiz in Hindi | World Famous Writers GK

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

William Shakespeare (विलियम शेक्सपियर) पर आधारित यह MCQ Quiz हिंदी में आपके लिए तैयार किया गया है। यदि आप विश्व प्रसिद्ध लेखकों और नाट्यकारों के जीवन, रचनाएँ, योगदान और साहित्यिक शैली के बारे में जानना और अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह Quiz आपके लिए आदर्श है। इस Quiz में कुल 20 प्रश्न शामिल किये गए हैं, जिनमें शेक्सपियर का जन्म, मृत्यु, प्रमुख नाटक और कविताएँ, Elizabethan Drama, और उनके साहित्यिक योगदान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल किये गए हैं। 

मुख्य बिंदु: पुरे विश्व में विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) को साहित्य और नाट्य जगत में सर्वकालिक महान व्यक्तित्व माना जाता है। विलियम शेक्सपियर का जन्म 23 अप्रैल 1564 को इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्डअपॉनएवन में हुआ था। आज भी शेक्सपियर की रचनाएँ आज भी विश्वभर में पढ़ी और मंचित की जाती हैं। उन्होंने नाटक और कविता के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।

शेक्सपियर ने कुल मिलकर 38 नाटक और 154 sonnets लिखे हैं। उनके नाटक Tragedy, Comedy और History शैली में होते हैं।

  • Romeo and Juliet’,
  • ‘Hamlet’, ‘Macbeth’,
  • ‘Othello’, और
  • ‘King Lear’ उनकी प्रसिद्ध Tragedy नाटकों में शामिल हैं।

इसके अलावा, ‘A Midsummer Night’s Dream’ और ‘Twelfth Nightजैसी Comedies ने उन्हें समकालीन दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया है। शेक्सपियर के नाटक केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय भावनाओं का अद्भुत चित्रण भी करते हैं।

शेक्सपियर की कविताओं ने भी साहित्य में अमूल्य योगदान दिया है। अगर हम देखें तो उनके 154 sonnets में प्रेम, सौंदर्य, जीवन और समय जैसे विषयों का गहन अध्ययन मिलता है। शेक्सपियर की शैली Elizabethan Drama के अंतर्गत आती है, जो उनके समय के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को दर्शाती है।

शेक्सपियर का साहित्य इतना प्रसिद्ध है की आज भी विश्वभर के विश्वविद्यालयों और नाट्य मंचों में पढ़ाया और मंचित किया जाता है। उनके नाटकों और कविताओं ने न केवल अंग्रेज़ी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि आधुनिक साहित्य और नाट्यकला पर भी गहरा प्रभाव डाला है। शेक्सपियर की रचनाएँ समय के साथ और भी प्रासंगिक होती जा रही हैं, और उनके पात्र और कथानक आज भी मानवीय अनुभवों को समझने में मदद करते आ रहे हैं।

साहित्य प्रेमियों और छात्रों के लिए शेक्सपियर का ज्ञान आवश्यक है। उनकी रचनाएँ जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं और नाटक और कविता के माध्यम से मानवीय भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। इस प्रकार, विलियम शेक्सपियर न केवल इतिहास में बल्कि आज भी साहित्य और नाट्य जगत के अजर अमर स्तंभ माने जाते हैं।

dailyiqdose.in की इस Quiz के माध्यम से आप शेक्सपियर के नाटकों और कविताओं के विभिन्न पहलुओं को समझ सकते हैं, जैसे कि उनकी Tragedy, Comedy, History और Sonnets। शेक्सपियर का साहित्य सामाजिक, ऐतिहासिक और नाटकीय विषयों पर आधारित था, और यह Quiz इन महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने