महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न | MS Dhoni Quiz in Hindi | भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल पर GK प्रश्न

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score

इस लेख में हमने आपके लिए महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न तैयार किए हैं, जो न केवल सामान्य ज्ञान (GK) बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें पूरी दुनिया कैप्टन कूल  के नाम से भी जानती है,  महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल और शांत स्वभाव वाले कप्तानों में से एक रहे हैं। उनका नाम आज भी क्रिकेट की महानता, नेतृत्व और दृढ़ निश्चय का प्रतीक माना जाता है।

मुख्य बिंदु: महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई साल 1981 को रांची (झारखंड) में हुआ था। 

  • धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी और 
  • 2007 में टी20 विश्व कप जीताकर भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया था। 
  • धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप,  
  • 2011 का वनडे विश्व कप  और 
  • 2013 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी  तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफियाँ जीतीं। यह उपलब्धियां आज तक किसी भी भारतीय कप्तान के नाम नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर 1 की रैंक हासिल की थी। धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट, बेहतरीन विकेटकीपिंग और शांत निर्णय क्षमता के लिए बहोत ही प्रसिद्ध हैं। वे मैदान पर कभी जल्दबाज़ी नहीं दिखाते और हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखते हैं  इसलिए उन्हें कैप्टन कूलकहा जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी20 में 2020 तक सक्रिय रहे। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, वे आज भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  के लिए IPL  में खेलते हैं और कई बार टीम को विजेता भी बना चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने कई सम्मान दिए हैं  जैसे की...

  • राजीव गांधी खेल रत्न (2008),
  • पद्म श्री (2009) और
  • पद्म भूषण (2018)। उनके जीवन पर बनी फिल्म “MS Dhoni: The Untold Story” (2016) ने लोगों को उनके संघर्ष और सफलता की कहानी से अवगत कराया था।

dailyiqdose.in की इस पोस्ट में हमने 20 MCQs  के माध्यम से धोनी के जीवन, करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न तैयार किये हैं। हर प्रश्न का उत्तर तथ्य-जाँचा हुआ और सटीक है। यह क्विज़ न केवल आपकी GK तैयारी को मजबूत करेगी बल्कि आपको एक प्रेरणादायक जीवन से भी जोड़ देगी। यदि आप क्रिकेट के सच्चे प्रशंसक हैं, तो यह धोनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी आपके लिए ज्ञान और प्रेरणा का शानदार संगम है। इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और देखें कि कौन है असली “Captain Cool Fan”!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने