नेपाल का भूगोल – Nepal Geography MCQ in Hindi | भूगोल प्रश्नोत्तरी | UPSC, SSC, Railway, PCS Exams

Learn with Daily IQ Dose

Start Quiz

Question of ( ❌ ) Fullscreen
Marks +1  -0.33 Time 

MCQ Result        

Result प्राप्त अंक
Total Questions
Selected Questions
Total Correct Questions
Total Wrong Questions
Skip Questions
Final Persantage %
Final Score


नेपाल भारत का पडोसी देश होने के साथ साथ एक अच्छा साथी भी माना जाता है, किसी भी नेपाली को भारत में आने और भारतीय को नेपाल जाने में कोई परेशानी नहीं होती, दोनों ही देशों की जनता जब चाहे यहाँ से वहाँ आ और जा सकते हैं। नेपाल और भारत में रोटी और बेटी का रिश्ता है, दोनों देशों के परिवार आपस में विवाह भी करते हैं ताकि रिश्तेदारी को देश के बाहेर भी ले जाया जाए।

महत्वपूर्ण जानकारी: नेपाल का भूगोल (Nepal Geography) दक्षिण एशिया के प्रमुख स्थलरुद्ध देशों में से एक है, जो उत्तर में चीन और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत से घिरा हुआ है। नेपाल का कुल क्षेत्रफल लगभग 1,47,516 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इस देश की राजधानी काठमांडू है। नेपाल का भूगोल विविधतापूर्ण है, जिसमें हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखलाएँ, मध्य पहाड़ी क्षेत्र और दक्षिणी तराई मैदान इत्यादि शामिल हैं। यहाँ विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (Sagarmatha) स्थित है, जो पूरी दुनिया में नेपाल की पहचान का प्रतीक है।

नेपाल तीन प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित है जैसे की... हिमालयी क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र और तराई क्षेत्र। हिमालयी क्षेत्र ठंडा और बर्फ़ से ढका रहता है, जबकि तराई क्षेत्र उष्णकटिबंधीय जलवायु वाला उपजाऊ मैदान है।

नेपाल की प्रमुख नदियाँ कोसी, गंडक, कर्णाली और बागमती  न केवल देश की सिंचाई प्रणाली को पोषित करती हैं बल्कि जलविद्युत उत्पादन का मुख्य स्रोत भी हैं।

नेपाल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि है। यहाँ की मुख्य फसलें जैसे की... धान, मक्का, गेहूँ और गन्ना हैं। नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन, हस्तशिल्प और जलविद्युत भी अहम भूमिका निभाते हैं। पोखरा शहर अपनी झीलों और पर्वतीय दृश्यों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्मस्थान जो की यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है।

नेपाल का प्रशासनिक ढाँचा संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में कार्य करता है। यहाँ द्विसदनीय संसद है जिसमें प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा शामिल हैं। नेपाली भाषा आधिकारिक भाषा है और नेपाली रुपया नेपाल की की मुद्रा है। देश की संस्कृति हिन्दू और बौद्ध परंपराओं का मिश्रण है, जिससे यह विश्व की सबसे विविध सांस्कृतिक पहचान रखता है, इसके साथ ही नेपाल में बड़ी तादाद में मुस्लमान भी रहते हैं।

यह पेज नेपाल के भूगोल से संबंधित 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नोत्तरी (Multiple Choice Questions) प्रदान करता है जो UPSC, SSC, Railway, NDA, State PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थी भूगोल की मूलभूत अवधारणाओं को समझ सकें और परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर सकें। यदि आप General Knowledge (GK) या Current Affairs से जुड़ी तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए अत्यधिक सहायक साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने