Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
भारतीय वायु सेना की स्थापना और प्रारंभिक इतिहास:
भारतीय वायु सेना का गठन ब्रिटिश शासन के दौरान ही रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से हो गया था।
आज़ादी के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) रखा गया था।
भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य है: “नभ: स्पृशं दीप्तम्” (Touch the Sky with Glory), जो कि भगवद् गीता से लिया गया है।
भारतीय वायु सेना के मुख्यालय और संगठन:
वायु सेना का मुख्यालय (Air Headquarters) नई दिल्ली में है।
वायु सेना के प्रमुख को “वायु सेना प्रमुख (Chief of Air Staff)” कहा जाता है।
भारतीय वायु सेना के पास विभिन्न कमांड (Commands) मौजूद हैं — जो इस प्रकार हैं
1. पश्चिमी कमांड (गाजियाबाद) में है।
2. दक्षिण-पश्चिमी कमांड (गांधीनगर) में है।
3. मध्य कमांड (प्रयागराज) में है।
4. पूर्वी कमांड (शिलांग) में है।
5. दक्षिणी कमांड (त्रिवेंद्रम) में है।
6. प्रशिक्षण कमांड (बेंगलुरु) में है।
7. रखरखाव कमांड (नागपुर) में है।
भारतीय वायु सेना के प्रमुख युद्ध और योगदान:
1) साल 1947 - 48:पहला भारत-पाक युद्ध हुआ जिसमें वायु सेना ने जम्मू-कश्मीर में बहुत ही निर्णायक भूमिका निभाई थी।
2) 1962: चीन युद्ध में सहयोग दिया था।
3) 1965 और 1971: पाकिस्तान के विरुद्ध साहसी हवाई अभियान चलाए गए थे; 1971 के युद्ध में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
4) 1999: कारगिल युद्ध में “ऑपरेशन सफेद सागर” के तहत मिसाइल और फाइटर जेट से हमला किया गया था।
भारतीय वायु सेना की आधुनिक ताकत:
भारत के पास आज के समय (2025) में
सुखोई-30 MKI, राफेल, मिराज-2000, तेजस, MIG-29 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान मौजूद हैं।
इसके अलावा C-17 Globemaster, IL-76, और C-130J Hercules जैसे ट्रांसपोर्ट विमान भी मौजूद हैं।
अगर बात करें हेलीकॉप्टर की तो Apache, Chinook, Dhruv, Mi-17 आदि भारतीय वायु सेना के पास हैं।
विशेष जानकारी:
वायु सेना का प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र के साथ उड़ते हुए बाज़ की आकृति है।
वायु सेना का मुख्य उद्देश्य: भारत के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा करना और दुश्मन के हवाई हमलों को विफल करना है।
गौरवशाली मिशन: .बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019): आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमला किया गया।
मानवता सेवा आपदा राहत, बाढ़, भूकंप और बचाव अभियानों में भी भारतीय वायु सेना अग्रणी रहती है।
Tags
Indian GK
