Learn with Daily IQ Dose
Start Quiz
Question of
( ❌ )
Fullscreen
Marks
✓
+1
❌
-0.33
Time
MCQ Result ❌
| Result | प्राप्त अंक |
|---|---|
| Total Questions | |
| Selected Questions | |
| Total Correct Questions | |
| Total Wrong Questions | |
| Skip Questions | |
| Final Persantage % | |
| Final Score |
जापान विश्व के सबसे विकसित और तकनीकी रूप से उन्नत
देशों में से एक का परिचय कराता है। इस पोस्ट में जापान का भूगोल (Geography of Japan) की महत्वपूर्ण जानकारिय दी गई है, यह देश एशिया महाद्वीप के पूर्वी छोर
पर स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है, जिसे
“उगते सूर्य की भूमि” (Land of the Rising Sun) के नाम से भी जाना जाता है। इस पोस्ट
में हमने जापान के भूगोल पर आधारित 20
महत्वपूर्ण MCQs प्रस्तुत किए हैं जो UPSC, SSC, Railway, NDA, CDS, State
PSC, और Current Affairs परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी
हैं।
जापान की कुछ महत्वपूर्ण जानकारिय इस
प्रकार है:
- जापान चार प्रमुख द्वीपों होंशू, होक्काइदो, क्यूशू, और शिकोको से मिलकर बना है। जापान की राजधानी टोक्यो विश्व का सबसे बड़ा और घनी आबादी वाला महानगर है। देश का प्रमुख पर्वत माउंट फूजी है, जो एक सक्रिय ज्वालामुखी भी है और इसे जापान का प्रतीक भी माना जाता है। जापान की जलवायु समशीतोष्ण है, जिसमें वर्षभर चार स्पष्ट ऋतुएँ देखी जाती हैं।
- भूगोल की दृष्टि से देखें तो जापान प्रशांत महासागर में स्थित है और यहाँ प्राकृतिक आपदाएँ आती रहती है जिनमे विशेष रूप से भूकंप और सुनामी बार-बार आती रहती हैं। जापान “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहाँ पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियाँ बहुत तीव्र होती हैं। जापान की सबसे लंबी नदी शिनानो है और सबसे बड़ी झील लेक बैवा के नाम से जानी जाती है।
- कृषि के क्षेत्र में जापान मुख्यतः धान की खेती पर निर्भर करता है। औद्योगिक दृष्टि से यह देश विश्व का अग्रणी निर्माता है जो की विशेषकर मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात, और रोबोटिक्स उद्योग में है। जापान की अर्थव्यवस्था अत्यंत आधुनिक है और यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती है।
dailyiqdose.in की इस पोस्ट में दिए गए
20 प्रश्न आपको जापान के भूगोल से
संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों से परिचित कराएँगे राजधानी, पर्वत, नदियाँ, जलवायु, उद्योग, और कृषि तक। प्रत्येक MCQ जापान के भू-राजनीतिक, पर्यावरणीय और आर्थिक पहलुओं को ध्यान
में रखकर तैयार किया गया है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या विश्व
भूगोल में गहरी रुचि रखते हैं, तो
यह क्विज़ आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
